16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

न्यूज़ पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग, हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने उठाई आवाज

हल्द्वानी। हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले न्यूज़ पोर्टल संचालकों की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों की इनपैनलमेंट प्रक्रिया तथा टेंडर में निर्धारित खुले विज्ञापन रेट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सोमवार को सूचना महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों के इनपैनलमेंट की निविदा खोले जाने के बाद संचालकों ने निर्धारित विज्ञापन दरों पर चिंता और आश्चर्य व्यक्त किया। उनका कहना था कि वर्तमान विज्ञापन दरें डिजिटल मीडिया संस्थानों के संचालन, कर्मचारियों, तकनीकी संसाधनों और अन्य आवश्यक खर्चों को देखते हुए व्यवहारिक नहीं हैं।

बैठक में मौजूद न्यूज़ पोर्टल संचालकों ने महानिदेशक सूचना से निर्धारित विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोर्टल संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसी उचित एवं व्यवहारिक दरें निर्धारित की जानी चाहिए, जिससे डिजिटल मीडिया संस्थानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिल सके और वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

संचालकों ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया पत्रकारिता और सूचना के प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में न्यूज़ पोर्टलों की आर्थिक व्यवहार्यता को ध्यान में रखना भी आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सूचना महानिदेशालय उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए विज्ञापन दरों में आवश्यक संशोधन करेगा।

बैठक में गिरीश जोशी, तारा जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी, धर्मानंद खोलिया, सुरेश पाठक, दिनेश पांडेय, हर्ष रावत, अंकित साह, जीवन राज, सचिन जोशी, मोहन कांडपाल, अकरम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार एवं न्यूज़ पोर्टल संचालक मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है: यशपाल आर्य

Pahadi Samachar

पौड़ी में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने छोड़ी पार्टी

Pahadi Samachar

शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

Pahadi Samachar

Leave a Comment