16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

18.45 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये; दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 18.45 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इनमें से सेलाकुई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नशा तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में 12 अभियोग दर्ज हैं।

विकासनगर में महिला तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 30 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान कुंजा ग्रांट क्षेत्र से एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी पुत्री स्वर्गीय मुख्तियार, निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 9.70 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। मामले में कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 262/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक रुड़की से खरीदकर लाई थी और उसे स्थानीय नशेड़ियों को बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी।

पुलिस के मुताबिक मुन्नी के खिलाफ इससे पहले भी मु0अ0सं0 182/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है।

सेलाकुई में हिस्ट्रीशीटर दबोचा

वहीं, थाना सेलाकुई पुलिस ने 30 अगस्त 2026 को पुरानी चौकी लेबर चौक के पास से हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अब्बार पुत्र अब्दुल अहमद, निवासी जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 8.75 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार अब्बार भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं 12 आपराधिक मुकदमे

पुलिस के मुताबिक अब्बार के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 12 अभियोग दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2014 से लेकर 2026 तक के मामले शामिल हैं।

उसके खिलाफ सहसपुर, विकासनगर, पटेलनगर और सेलाकुई थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी एवं अन्य धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज रहे हैं। वर्ष 2026 में भी उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई

दून पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Pahadi Samachar

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

Pahadi Samachar

Leave a Comment