17.4 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
अपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादून

निवेश के नाम पर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने गौतमबुद्धनगर से आरोपी दबोचा

देहरादून। उत्तराखंड STF की साइबर टीम ने निवेश के नाम पर ₹69.90 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपी को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुनिन्द्र भाटी निवासी नोएडा के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार फेसबुक पर निवेश संबंधी विज्ञापन के जरिए संपर्क कर उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया और अधिक लाभ का लालच देकर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण में आरोपी के कोटक बैंक खाते में ₹10 लाख की संदिग्ध रकम पहुंचने की जानकारी सामने आई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर STF टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित उसके ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से iPhone-13, दो सिम कार्ड, आधार कार्ड और कोटक बैंक का खाली चेक बरामद हुआ है। STF के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों और साइबर ठगी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ एवं जांच जारी है।

STF ने लोगों से अपील की है कि निवेश के नाम पर अधिक लाभ का लालच देने वाले संदिग्ध ऑफरों से सावधान रहें और अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।

Related posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजित

Pahadi Samachar

नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री

Pahadi Samachar

नगर निगम ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन, पार्किंग एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

Pahadi Samachar

Leave a Comment