16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
अपराधउत्तराखंड

रुड़की: शराब पीने के बाद विवाद में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, प्रताप कॉलोनी में मचा हड़कंप

रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में गुरुवार देर रात शराब पीने के बाद हुए विवाद में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रताप कॉलोनी निवासी आदि राणा (23) का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि युवकों ने ठेके से शराब खरीदी थी और साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी।

इस दौरान गोली आदि राणा को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी हासिल की। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी युवकों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स-पोर्टरों की सकुशल वापसी के निर्देश

Pahadi Samachar

डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को लेंगे उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ

Pahadi Samachar

नेहरूग्राम में रिटेनिंग वॉल और जाल निर्माण कार्य का मेयर सौरभ थपलियाल ने किया लोकार्पण

Pahadi Samachar

Leave a Comment