16.6 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

स्वतंत्रता सेनानी कर्मवीर जयानंद भारती के भवन का होगा जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री घोषणा में हुआ शामिल

146वीं जयंती पर आयोजित समारोह में संस्कृति मंत्री महाराज ने किया था क्षेत्रीय जनता से वादा

बीरोंखाल (पौड़ी)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके अनुरोध पर विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती से संबंधित भवन के जीर्णोद्धार को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने पर उनका आभार जताया है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती का प्रदेश के सामाजिक एवं ऐतिहासिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागेदारी निभाने के साथ साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, जनजागरण तथा सामाजिक समानता की स्थापना हेतु उल्लेखनीय कार्य किए। उनका जीवन एवं योगदान उत्तराखण्ड की अमूल्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। इस घड़ीलिए उनके जीवन से संबंधित धरोहर का संरक्षण भी जरूरी है इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया था कि कर्मवीर जयानन्द भारती से संबंधित भवन वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इसलिए उक्त भवन का उचित रखरखाव एवं जीर्णोद्धार किया जाना आवश्यक है, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके तथा भावी पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक योगदान से परिचित कराया जा सके। मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरे इस आग्रह को स्वीकार करते हुए लगभग 50 लाख की धनराशि से उक्त भवन के जीर्णोद्धार को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर क्षेत्रीय जनता का मान रखते हुए कर्मवीर जयानंद भारती जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

ज्ञात हो कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती के अवसर पर 17 अक्टूबर को विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, स्यूंसी में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड रत्न जयानंद भारती जी से संबंधित भवन के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के विषय में बताया था।

Related posts

स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई

Pahadi Samachar

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती की मौत

Pahadi Samachar

पटेलनगर में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की दोनों स्कूटियां बरामद

Pahadi Samachar

Leave a Comment