16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस का थामा दामन

नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रहे मौजूद

देहरादून। देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत अन्य नेता मौजूद रहे। राम शरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने को उत्तराखंड की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि राम शरण नौटियाल ने कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा दिया था। वह लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे। पार्टी छोड़ने के पीछे उन्होंने सम्मान नहीं मिलने को प्रमुख वजह बताया था।

राम शरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, उनके आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और कांग्रेस में उनकी भूमिका को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Related posts

देहरादून: शराबियों को बस में भरकर थाने ले पहुंची पुलिस, 20 लोगों पर कार्रवाई; 45 के चालान

Pahadi Samachar

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

Pahadi Samachar

छात्र संघ चुनाव से राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूँज’ का जवाब देंगे: मेयर सौरभ थपलियाल

Pahadi Samachar

Leave a Comment