24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में एक और मुकदमा दर्ज, हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार को अदालत में पेशी से पहले हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देहरादून की डालनवाला कोतवाली पुलिस ने भी उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है।

शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर पर अदालत में पेशी के दौरान सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भी चर्चा में हैं उर्मिला

उर्मिला सनावर का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम के चलते भी लगातार सुर्खियों में रहा है। हाल ही में इस मामले में नार्को टेस्ट को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर को अदालत की ओर से नोटिस जारी किए जाने का मामला सामने आया था। बताया गया कि अदालत में पेश होकर दोनों ने नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति जताई थी।

पेशी से पहले हुई गिरफ्तारी

सोमवार को उर्मिला सनावर को अदालत में पेश होना था, लेकिन इससे पहले ही हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब उनकी अदालत में पेशी को लेकर आगे की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अदालत की ओर से उन्हें पेश होने के संबंध में नोटिस जारी किए जाने की बात कही जा रही है।

फिलहाल, देहरादून में दर्ज नए मुकदमे की जांच पुलिस कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

Related posts

वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ: सीएम धामी ने वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा की

Pahadi Samachar

गैरसैंण में मात्र दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित कर लोकतांत्रिक परंपराओं की रस्म अदायगी कर रही सरकार: यशपाल आर्य

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

Pahadi Samachar

Leave a Comment