24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर और कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

गैरसैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे। इस दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, चमोली जनपद में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

आदिबद्री में स्थानीय लोगों से किया संवाद

गैरसैंण आगमन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों और बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने लोगों से आत्मीय संवाद किया और उनकी बातों को सुना।

लोगों के स्नेह के लिए जताया आभार

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उनके प्रति अपना उत्साह और स्नेह व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हार्दिक आभार जताया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए गैरसैंण आगमन के दौरान हुआ, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related posts

मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ आरोपी पति, पुलिस की तलाश तेज; एसआईटी सोमवार को दर्ज कर सकती है बयान

Pahadi Samachar

खाद्य मिलावट पर दून प्रशासन का बड़ा एक्शन, 21 सैंपल लिए; 3 किलो बासी लड्डू मौके पर नष्ट

Pahadi Samachar

उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स-पोर्टरों की सकुशल वापसी के निर्देश

Pahadi Samachar

Leave a Comment