18.5 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

डोईवाला के छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों को जारी नोटिसो का मामला मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

​डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा पिछले लगभग 30 वर्षों से व्यवसाय कर रहे छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को जारी किए गए नोटिसों का मामला अब गरमा गया है। व्यापारियों की आजीविका पर मंडराते संकट को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी, डोईवाला के माध्यम से सौंपा।

​नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में बीते तीन दशकों से अपनी दुकानें चला रहे छोटे व्यापारियों को नोटिस मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इन दुकानदारों के परिवारों का भरण-पोषण पूरी तरह से इसी व्यापार पर निर्भर है।

​ज्ञापन के ज़रिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हस्तक्षेप की मांग की गई है। जनप्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि छोटे दुकानदारों की जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर एमडीडीए की इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि वर्षों से स्थापित व्यापारियों और उनके परिवारों का रोजगार सुरक्षित रह सके।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान वन्यजीव सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य दरपान सिंह बोरा, सभासद रविंद्र बेलवाल, सभासद विनीत राजपूत, सभासद सुरेश सैनी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी आजीविका सुरक्षित रखने के लिए त्वरित व उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Pahadi Samachar

जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस का थामा दामन

Pahadi Samachar

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा दांव, धामी सरकार ने विधानसभा में पेश किया संशोधन विधेयक

Pahadi Samachar

Leave a Comment