18 C
Dehradun, IN
November 7, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों ने की पहचान

विकासनगर। उत्तराखंड के विकासनगर में शक्ति नहर में कूदने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। शव ढालीपुर इंटेक से मिला। मृतक की पहचान देहरादून निवासी विमल धीमान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को कोतवाली विकासनगर से डाकपत्थर स्थित एसडीआरएफ पोस्ट को सूचना मिली कि शक्ति नहर के पास एक व्यक्ति नहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और नहर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

खोज अभियान के दौरान टीम ने ढालीपुर इंटेक से व्यक्ति का शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान विमल धीमान पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह धीमान, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम पोंदा, नंदा की चौकी के पास, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में की।

एसडीआरएफ ने शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Pahadi Samachar

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

Pahadi Samachar

SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले—संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों का जवाब दे कांग्रेस

Pahadi Samachar

Leave a Comment