24.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद, 11 गढ़वाल राइफल्स के नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया ने दिया सर्वोच्च बलिदान

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद के लिए जम्मू-कश्मीर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। वह चमोली जिले के ग्राम हरमल के निवासी थे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान की शहादत से पूरा चमोली जनपद गमगीन है। गांव और आसपास के क्षेत्र में उनके बलिदान को लेकर शोक का माहौल है। देश की सुरक्षा के लिए उनका समर्पण और अदम्य साहस सदैव याद किया जाएगा।

चमोली पुलिस ने भी नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलिस ने कहा कि देवभूमि के इस वीर सपूत का साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

चमोली पुलिस ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया को शत-शत नमन। उनकी शहादत को देश सदैव याद रखेगा।

Related posts

भूमि विवाद से आर्थिक सहायता तक, समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं

Pahadi Samachar

उत्तराखण्ड पहुंचे मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सोमवार को लेंगे पद की शपथ

Pahadi Samachar

सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य

Pahadi Samachar

Leave a Comment