24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

डोईवाला में कांग्रेस की न्याय यात्रा का भव्य आयोजन, दिग्गजों संग अश्वनी बहुगुणा रहे मौजूद ​डोईवाला/

डोईवाला में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ एवं बड़े नेता विशेष रूप से मौजूद रहे।

​न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अन्य शीर्ष नेताओं ने जनता के मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा जन-जन तक न्याय और उनके अधिकारों की आवाज पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।

​आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव, पर्वदून कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अश्वनी बहुगुणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित किया।

​अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है। डोईवाला की जनता का जो अपार समर्थन इस न्याय यात्रा को मिला है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है।

​कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गगनभेदी नारों के बीच यह न्याय यात्रा डोईवाला के प्रमुख मार्गों से होते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

​

Related posts

गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

Pahadi Samachar

CM Dhami की बड़ी घोषणा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी मुफ्त सफर

Pahadi Samachar

महापौर सौरभ थपलियाल ने वार्ड-66 रायपुर का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं जलभराव की समस्या के समाधान के दिए निर्देश

Pahadi Samachar

Leave a Comment