24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा एकता और अखंडता का संदेश, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

डीजीपी उत्तराखंड ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित एकता दिवस परेड में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्तराखंड ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से पुलिस बल का यह दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।

इस अवसर पर डीजीपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र हेतु नामित 48 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी ने पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सम्मानित पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और विभाग के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई।

समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला, पुलिस हिरासत में आरोपी

Pahadi Samachar

21तेलीवाला में प्रशासन की सख्त कार्रवाई: अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 24,400 रुपये का जुर्माना

Pahadi Samachar

नगर निगम ऋषिकेश में मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Pahadi Samachar

Leave a Comment