18.5 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 होगी

पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी होगी वृद्धि; आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों और पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब गठित करने, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने और खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि करने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रतियोगिता के ओवरऑल विजेता जिले को मिलने वाली मुख्यमंत्री कप की धनराशि पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का भी ऐलान किया।

शनिवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री खेल क्लबों के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्धारित कुल धनराशि में भी वृद्धि की जाएगी।

आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र

मुख्यमंत्री ने देहरादून के आमवाला में युवा केंद्र से लगी खाली भूमि युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने की घोषणा की। इस भूमि पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं, पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में आउट ऑफ टर्न नियुक्तियां भी दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बढ़ेगी पुरस्कार राशि

मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप ट्रॉफी के विभिन्न स्तरों पर खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की घोषणा की। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 200 से बढ़ाकर 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार 150 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा।

विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 700, 500 और 400 रुपये निर्धारित किए जाएंगे। संसदीय क्षेत्र स्तर पर यह राशि क्रमशः 1000, 800 और 600 रुपये होगी। वहीं, राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का दिया संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है।

उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने तथा खेल और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त उत्तराखंड के अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Pahadi Samachar

गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से शुरू, ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश; हंगामे के आसार

Pahadi Samachar

विकासनगर में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.28 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Pahadi Samachar

Leave a Comment