18 C
Dehradun, IN
November 7, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

महापौर सौरभ थपलियाल ने वार्ड-66 रायपुर का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं जलभराव की समस्या के समाधान के दिए निर्देश

नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने आज वार्ड संख्या 66 रायपुर में स्थानीय पार्षद कपिल धर जी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था, जलभराव की समस्या एवं नालियों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग से मुख्य स्वास्थ अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला इंस्पेक्टर महिपाल एवं भूपेंद्र सहित संबंधित कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। महापौर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, जलभराव की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाना और देहरादून को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी

Pahadi Samachar

अमित शाह का देवभूमि दौरा प्रेरणादायी, उत्तराखंड में नई ऊर्जा का संचार हुआ: सतपाल महाराज

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग

Pahadi Samachar

Leave a Comment