19.2 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

किसान की फसल के नुकसान पर भड़का भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), वन विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

डोईवाला परवादून क्षेत्र में किसान के खेत में हुए नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कड़ा रुख अपनाया है। मामला संज्ञान में आते ही भाकियू (टिकैत) परवादून के जिला अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह के निर्देश पर यूनियन के पदाधिकारी तुरंत प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान सरदार रणजोत सिंह के खेत में हुई क्षति की खबर मिलते ही युवा जिला अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह और युवा ब्लॉक अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर खेत का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थिति का जायजा लेने के बाद पदाधिकारियों ने तत्काल बुल्लावाला रेंजर को मौके पर बुलाया और उन्हें प्रभावित फसल व खेत का निरीक्षण कराया।

​यूनियन के पदाधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए नियमित गश्त बढ़ाई जाए और जंगल से सटी दीवार के ऊपर फेंसिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि किसानों को बार-बार फसल के नुकसान का सामना न करना पड़े।

​भाकियू ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने जनहित और किसान हित में त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो यूनियन किसानों को एकजुट कर उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी। पदाधिकारियों का कहना है कि अन्नदाता का नुकसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​इस दौरान हरेंद्र बालियान, युवा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह सहित यूनियन के कई अन्य पदाधिकारी व स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

​पहाड़ी समाचार (रिपोर्ट: लक्ष्मी अग्रवाल, डोईवाला)

संपर्क: 8475060047

 

Related posts

रसुवागढ़ी में फ्लैश फ्लड के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर

Pahadi Samachar

बिग ब्रेकिंग : गंगोत्री हाईवे पर पलटी टूरिस्ट बस, दो चचेरे भाइयों की मौत, 13 यात्री घायल

Pahadi Samachar

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

Pahadi Samachar

Leave a Comment