24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

चमोली में जोशीमठ-बदरीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर लापता, क्रैश होने की आशंका; सर्च ऑपरेशन में जुटा प्रशासन

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जिला प्रशासन की टीमें लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका भी जताई है।

हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उसके लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, इस संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। चमोली के जिलाधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।

हेलीकॉप्टर की तलाश जारी है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related posts

नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री

Pahadi Samachar

देहरादून में पुलिस का सत्यापन अभियान तेज, 1000 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

Pahadi Samachar

देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

Pahadi Samachar

Leave a Comment