होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बुधवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की व्यावहारिक जानकारी देना था।
इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों को रेस्क्यू उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाई और नियंत्रण कक्ष व स्टोर का अवलोकन कराया। साथ ही, भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के समय सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए गए।
सेनानायक ने कहा कि ऐसी जानकारियों से विद्यार्थी आपातकालीन स्थितियों में सूझबूझ से काम लेने और दूसरों की मदद करने के लिए तैयार होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
