16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

होली एंजल स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना एसडीआरएफ का बचाव तंत्र

होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बुधवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की व्यावहारिक जानकारी देना था।

​इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों को रेस्क्यू उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाई और नियंत्रण कक्ष व स्टोर का अवलोकन कराया। साथ ही, भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के समय सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए गए।

​सेनानायक ने कहा कि ऐसी जानकारियों से विद्यार्थी आपातकालीन स्थितियों में सूझबूझ से काम लेने और दूसरों की मदद करने के लिए तैयार होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

Related posts

रुद्रप्रयाग में पांच दिन में बदला सियासी रुख, भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Pahadi Samachar

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 अहम फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

Pahadi Samachar

Leave a Comment