24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

खटीमा,2 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं को प्राथमिकता के तहत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण,समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मोर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा,भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित कुमार पांडेय,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 अहम फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

Pahadi Samachar

न्यूज़ पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग, हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने उठाई आवाज

Pahadi Samachar

रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से राहत नहीं, 3 नवंबर को फिर होगी सुनवाई

Pahadi Samachar

Leave a Comment