डोईवाला कॉलेज में दो-दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा-समारोह संपन्न, विजेताओं को मिले पुरस्कार
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में आयोजित दो-दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा-समारोह का भव्य समापन हो गया। खेल उत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रो. संगीता गुप्ता, उपनिदेशक प्रो. ममता ड्यूंडी और प्राचार्य प्रो. डी.पी. भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
क्रीड़ा सचिव श्रीमती पूनम रावत के निर्देशन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रमुख प्रतियोगिताओं के परिणाम:
100 मीटर दौड़: (छात्र) आयुष जोशी प्रथम, आशीष द्वितीय, ध्रुव तृतीय। (छात्रा) साफिया प्रथम, अंजली आर्य द्वितीय, कनिष्का तिवारी तृतीय।
200 मीटर दौड़: (छात्र) रोहित सिंह बिष्ट प्रथम, गौरव सिंह नेगी द्वितीय, बृजेश सिंह तृतीय। (छात्रा) राधिका प्रथम, अंजली आर्य द्वितीय, कनिष्का तिवारी तृतीय।
400 मीटर दौड़: (छात्र) रोहित सिंह बिष्ट प्रथम, उपलक्ष्य सिंह द्वितीय, बृजेश सिंह तृतीय। (छात्रा) सोनम प्रथम, नंदिनी द्वितीय, निलाशिखा तृतीय।
800 मीटर दौड़: (छात्र) सागर कुमार प्रथम, उपलक्ष्य भंडारी द्वितीय, ऋषभ तृतीय। (छात्रा) राधिका प्रथम, कविता रावत द्वितीय, नंदिनी तृतीय।
गोला फेंक (Shot Put): (छात्र) आर्यन प्रथम, गौतम सैनी द्वितीय, फारूख तृतीय। (छात्रा) श्रुति प्रथम, सोनम द्वितीय, जश्नप्रीत कौर तृतीय।
लंबी कूद (Long Jump): (छात्र) मोहित प्रथम, आशुतोष द्वितीय, संदीप सिंह रावत तृतीय। (छात्रा) सृष्टि प्रथम, राधिका द्वितीय, रिमझिम तृतीय।
ऊंची कूद (High Jump): (छात्र) संदीप सिंह रावत प्रथम, गौरव सिंह नेगी द्वितीय, आदर्श तृतीय। (छात्रा) मानसी गुसाईं प्रथम, सृष्टि द्वितीय, रिमझिम तृतीय।
चक्का फेंक (Discus Throw): (छात्र) आर्यन वर्मा प्रथम, गौतम सैनी द्वितीय, रवि भारती तृतीय। (छात्रा) जिया प्रथम, जश्नप्रीत कौर द्वितीय, सृष्टि तृतीय।
भाला फेंक (Javelin Throw): (छात्र) गौतम सैनी प्रथम, लखविन्दर सिंह द्वितीय, युवराज तृतीय। (छात्रा) जिया सरियाल प्रथम, नंदिनी द्वितीय, सुमैया तृतीय।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. डी.पी. भट्ट द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
