16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

स्पा सेंटरों पर पुलिस की आकस्मिक चेकिंग, तीन संचालकों के चालान

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने 24 अगस्त को स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीन स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान टीम ने स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, ग्राहकों के आने-जाने संबंधी रजिस्टर और कर्मचारियों के सत्यापन की जानकारी ली। पुलिस ने सभी संचालकों को अपने दस्तावेज नियमित रूप से अपडेट रखने और सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।

जांच में स्पा सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया जाना पाया गया। इस पर तीन स्पा सेंटरों के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Related posts

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Pahadi Samachar

देहरादून में नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Pahadi Samachar

उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Pahadi Samachar

Leave a Comment