17.4 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

ग्राम कालीमाटी में अमर शहीद सैनिक पंकज रावत की 25वीं शहादत पर प्रतिमा का अनावरण एवं शहीद द्वार स्थापना समारोह आयोजित

ग्राम कालीमाटी में अमर शहीद सैनिक पंकज रावत की 25वीं शहादत पर प्रतिमा का अनावरण एवं शहीद द्वार स्थापना समारोह आयोजित

 

कालीमाटी। आज ग्राम कालीमाटी में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सैनिक पंकज रावत जी की 25वीं शहादत के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं शहीद द्वार स्थापना समारोह श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स से आए सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही शहीद पंकज रावत के माता-पिता एवं उनके भाई नीरज रावत सहित अश्वनी बहुगुणा , ग्राम प्रधान राहुल मनवाल, ग्राम प्रधान रघुवीर चुनारा, नरेंद्र सोलंकी, महेंद्र पंवार जी, पदम रावत जी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सैनिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

समारोह में अमर शहीद पंकज रावत जी के अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी शहादत देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

 

शहीद की प्रतिमा का अनावरण एवं शहीद द्वार की स्थापना आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, साहस और देशसेवा की प्रेरणा देती रहेगी। अमर शहीद पंकज रावत जी का बलिदान सदैव क्षेत्रवासियों के हृदय में जीवित रहेगा और देश के प्रति उनके समर्पण को हमेशा गर्व एवं सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

 

अमर शहीद सैनिक पंकज रावत अमर रहें!

 

जय हिंद! जय हिंद की सेना!

Related posts

सिमली बेस अस्पताल की मांग पर तेज हुआ आंदोलन, 20 अक्टूबर को CM आवास का घेराव

Pahadi Samachar

प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

Pahadi Samachar

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद पर भड़के मीका सिंह, भाई के समर्थन में आए सामने

Pahadi Samachar

Leave a Comment