24.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों से कर रहे आत्मीय मुलाकात एवं संवाद

1 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दिए गए हैं निर्देश

सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर मुख्यमंत्री का विशेष जोर

जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के पश्चात श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर रुककर सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही मार्ग में स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को 1 नवंबर तक गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में वे स्वयं सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्यों की धरातलीय स्थिति का जायजा ले रहे हैं, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास कार्यों की धरातलीय प्रगति की निरंतर निगरानी भी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और जनसुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। विकास कार्यों का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का संकल्प है।

Related posts

जल जीवन मिशन का भुगतान नहीं, ठेकेदार कल करेंगे सचिवालय कूच

Pahadi Samachar

काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का पर्दाफाश, 21 दिन में 45,453 कॉल! STF ने आरोपी को दबोचा

Pahadi Samachar

विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा

Pahadi Samachar

Leave a Comment