16.6 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

डोईवाला पुलिस व एस0ओ0जी0 ग्रामीण देहरादून को मिली बड़ी कामयाबी ; ₹50,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार*  

 

👉🏼 *डोईवाला पुलिस व एस0ओ0जी0 ग्रामीण देहरादून को मिली बड़ी कामयाबी ; ₹50,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार*

💢 *अभियुक्त चोरी के मामले मे वर्ष 2022 (04 वर्षो) से चल रहा था फरार, पुलिस को गुमराह करने व गिरफ्तारी से बचने के लिए बदलता था ठिकाने*

 

🪢 *देहरादून पुलिस ने अभियुक्त को किया जलपाईगुडी (पश्चिम बंगालः) से गिरफ्तार*

<><><><><><><><><><>

 

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशन मे राज्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु वर्तमान मे प्रचलित *“ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत *श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (SSP), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को वांछित व इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण(ऋषिकेश) द्वारा क्षेत्राधिकारी महोदया डोईवाला के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन मे कोतवाली डोईवाला व एसओजी ग्रामीण, देहरादून की संयुक्त टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला व प्रभारी निरीक्षक एसओजी ग्रामीण को इनामी/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

🗒️ *घटना व अभियोग तथा पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

———————————

कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 12.09.2022 को वादी श्री लाखन सिंह निवासी नव ज्योति विहार कोतवाली डोईवाला देहारदून द्वारा तहरीर दी गयी थी कि वादी द्वारा बैंक से 5 लाख रूपये का आहरण कर अपने घर जा रहे थे और बाजार मे सब्जी लेने के लिए एक ठेली पर रूके कि तभी अज्ञात चोरो द्वारा ठेली पर रखा बैग जिसमे 5 लाख रूपये थे चोरी कर लिये गये, वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 322/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत होने पर डोईवाला पुलिस द्वारा घटना का अनावरण कर अभियुक्त मंजीत ग्वाला पुत्र श्री सदानन्द ग्वाला निवासी ग्राम फाटापुकर, झांझीपुरा थाना रासगंज जिला जलपाईगुडी (पश्चिम बंगाल) को चोरी गये रूपये बरामद होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त से की गयी पूछताछ व सीसीटीवी फुटैज के आधार पर अभियुक्त के साथी/भाई रवि ग्वाला श्री सदानन्द ग्वाला निवासी फाटापुकर, झांझीपुरा थाना रासगंज जिला जलपाईगुडी (पश्चिम बंगाल) का उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने मे संलिप्त होना प्रकाश मे आया । मुकदमा उपरोक्त मे रवि ग्वाला को वांछित कर अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु डोईवाला पुलिस द्वारा लगातार उसके सम्भावित ठिकानो व उसके आवास स्थान पर दबिश दी गयी, परन्तु अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति के चलते पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से अपने ठिकाने बदलता रहा ।

 

💢 *पुलिस कार्यवाही व गिरफ्तारी/बरामदगी*

————————————————–

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु डोईवाला पुलिस द्वारा भरकस व अथक प्रयास किये जाने के फलस्वरूप भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हो पायी, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आमजन को प्रोत्साहित करने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/- रूपये का इनाम* घोषित किया गया, नगद इनाम घोषित किये जाने पर भी अभियुक्त की गिरफ्तारी व उसके सम्बन्ध मे कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त नही होने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु *श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय गढवाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड द्वारा उक्त वांछित अभियुक्त पर 50000/- रूपये के नगद पुरूस्कार* घोषित किया गया । कोतवाली डोईवाला व एसओजी ग्रामीण देहरादून की गठित संयुक्त टीम द्वारा सर्विसलांस के माध्यम व मुखबिर/ सूचना स्त्रोत तन्त्र को सक्रिय करते हुए उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी करने के फलस्वरूप *दिनांक 18.10.2026 को अभियुक्त रवि ग्वाला उपरोक्त को उसके आवास स्थान ग्राम फाटापुकर, झांझीपुरा थाना रासगंज जिला जलपाईगुडी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार करने पर अभियुक्त को नजदिकी मा0न्या0 सीजेएम जलपाईगुडी (प0बंगाल) के सम्क्ष पेश कर अभियुक्त का ट्रजिंट रिमाण्ड लेकर कोतवाली डोईवाला पर दाखिल किया गया, अभियुक्त को सम्बन्धित मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।

 

➡️ *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

——————————-

रवि ग्वाला श्री सदानन्द ग्वाला निवासी फाटापुकर, झांझीपुरा थाना रासगंज जिला जलपाईगुडी उम्र 46 वर्ष (पश्चिम बंगाल)

 

👮‍♂️ *पुलिस टीम* 👮‍♂️

—————–

01- निरीक्षक श्री खुशी राम पाण्डेय, प्र0नि0 एस0ओ0जी0 ग्रामीण

02- व0उ0नि0 श्री सचिन पुण्डीर – कोतवाली डोईवाला

03- अ0उ0नि0 मनोज कुमार- कोतवाली डोईवाला

04- कानि0 विपिन कुमार – कोतवाली डोईवाला

05- कानि0 कुलदीप सिंह- एस0ओ0जी0 ग्रामीण

06- का0 1720 सोनी कुमार- एस0ओ0जी0 ग्रामीण

Related posts

खुद को पत्रकार बताकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pahadi Samachar

बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय महाविद्यालय का किया शुभारंभ

Pahadi Samachar

पटेलनगर में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Pahadi Samachar

Leave a Comment