24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादूनधर्म

अठूरवाला रामलीला 2026: दशरथ-कैकेयी के रूप में डॉ. राकेश भट्ट और डॉ. ममता कुंवर फिर रचेंगे इतिहास

  • अठूरवाला। अठूरवाला की द्वितीय भव्य श्रीरामलीला–2026 का मंच एक बार फिर दो दिग्गज कलाकारों के जीवंत अभिनय का साक्षी बनने जा रहा है। रंगमंच के पुरोधा व संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राकेश भट्ट राजा दशरथ तथा डॉ. ममता कुंवर रानी कैकेयी की ऐतिहासिक भूमिका में पुनः दर्शकों के सामने होंगे।

​गत वर्ष दोनों कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ‘दशरथ–कैकेयी संवाद’ विशेष चर्चा में रहा था। डॉ. राकेश भट्ट ने दशरथ के चरित्र को केवल विवश पिता न दिखाकर शौर्य, स्वाभिमान और वचनबद्धता के अद्भुत अंतर्द्वंद्व के साथ मंच पर जीवंत किया। वहीं, डॉ. ममता कुंवर ने कैकेयी के रूप में मातृत्व की कोमलता, पुत्रमोह और भावनात्मक द्वंद्व को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया था।

​एक बार फिर यह मंच राजसी स्वाभिमान, दृढ़ संकल्प, प्रेम, कर्तव्य और मर्यादा के संघर्ष की जीवंत अभिव्यक्ति का गवाह बनेगा। आयोजकों ने सभी रामभक्तों और रंगमंच प्रेमियों से इस अविस्मरणीय प्रस्तुति के साक्षी बनने का आग्रह किया है।

Related posts

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

Pahadi Samachar

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, नशे के खिलाफ सख्ती जारी: सीएम धामी

Pahadi Samachar

सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी

Pahadi Samachar

Leave a Comment