24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

बनबसा पुलिस की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बनबसा पुलिस की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 198 पैकेट/बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

चम्पावत। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गड़ीगोठ नेपाल मार्ग से एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में देसी और नेपाली अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक (चम्पावत/टनकपुर) के पर्यवेक्षण में पूरे जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गड़ीगोठ (नेपाल जाने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे) कच्चे रास्ते से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 48 टेंटा पैकेट देसी अवैध मसालेदार शराब तथा 150 बोतल (300 ML) कर्णाली नेपाली मार्का अवैध शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: संजीव पुत्र हर प्रसाद (उम्र 30 वर्ष)

निवासी: वार्ड नंबर 7, बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर।

कानूनी कार्रवाई:

मामले में आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में मु0अ0सं0- 88/2026, धारा 60 (आबकारी अधिनियम) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस गिरफ्तारी टीम:

अ0उ0नि0 धीरेंद्र सिंह बिष्ट

हे0का0 नईम कुरैशी

का0 पंकज सिंह

🚨 बनबसा पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार! 🚨

बनबसा क्षेत्र के गड़ीगोठ फ्लाईओवर के पास से खटीमा निवासी संजीव (30 वर्ष) गिरफ्तार। कब्जे से 48 टेंटा पैकेट देसी और 150 बोतल नेपाली शराब बरामद। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज।

Related posts

रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—‘मेरी जान को खतरा’, फोन टैपिंग और फर्जी रिकॉर्डिंग का लगाया आरोप

Pahadi Samachar

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, नशे के खिलाफ सख्ती जारी: सीएम धामी

Pahadi Samachar

चारधाम हेली सेवाओं पर DGCA की सख्ती, अब दो पायलटों के साथ ही उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

Pahadi Samachar

Leave a Comment