24.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडखेलदेहरादून

15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

दून जिम्नास्टिक अकादमी, सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी और शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने जीती ट्रॉफियां

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 रविवार को 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ट्रॉफी दून जिम्नास्टिक अकादमी, बालक वर्ग की ट्रॉफी सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी तथा ओवरऑल टीम ट्रॉफी शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने अपने नाम की। व्यक्तिगत प्रदर्शन में सब-जूनियर कैटेगरी में समृद्धि शर्मा ने 03 स्वर्ण पदक तथा मिनी-2 कैटेगरी में शनाया सुधांशु ने 03 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

जिम्नास्टिक एसोसिएशन के महासचिव श्री प्रमोद चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों एवं जिम्नास्टिक अकादमियों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून, ओएसिस स्कूल, सेंट जोसेफ्स अकादमी देहरादून, सन वैली स्कूल देहरादून, पतंजलि गुरुकुलम स्कूल हरिद्वार, माउंट फोर्ट अकादमी, द एशियन स्कूल, हिलग्रेंज स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, शेरवुड कॉलेज नैनीताल तथा दून जिम्नास्टिक अकादमी देहरादून के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लड़कों की अपेक्षा लडकियों द्वारा अधिक संख्या में प्रतिभाग किया गया, जिसमें लड़कियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया ।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जिम्नास्टिक खेल को प्रोत्साहित करना, युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना तथा खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना है। इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने और भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करती हैं।

Related posts

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर धामी सरकार का फोकस, पांच साल में खुले तीन नए नर्सिंग कॉलेज

Pahadi Samachar

धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनलकर्मियों को समान काम-समान वेतन, शहीदों के गांव में लगेंगी मूर्तियां

Pahadi Samachar

उत्तराखंड को 709 करोड़ की सौगात! दो बड़ी जल परियोजनाओं को मंजूरी, कुंभ-2027 की तैयारियों को भी मिली रफ्तार

Pahadi Samachar

Leave a Comment