24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

‘खड़गे-राहुल कान खोलकर सुन लें, 2029 में भी आएंगे मोदी’, गैरसैंण से सीएम धामी का कांग्रेस पर करारा वार

धामी की दोटूक—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे, कांग्रेस सत्ता में आने का सपना छोड़ दे

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के खिलाफ तीखे तेवर दिखाते हुए वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा सियासी दावा किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 में भी लौटेंगे और केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

सीएम धामी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने की उम्मीद न पाले, क्योंकि उसे विपक्ष में ही बैठना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा दिया है। गैरसैंण से कांग्रेस को दिए गए इस सीधे संदेश के जरिए धामी ने भाजपा की वापसी का भरोसा जताया और विपक्ष को खुली राजनीतिक चुनौती दी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Pahadi Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

Pahadi Samachar

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 वाहनों को मारी टक्कर; चालक समेत चार लोग फरार

Pahadi Samachar

Leave a Comment