24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

‘खड़गे-राहुल कान खोलकर सुन लें, 2029 में भी आएंगे मोदी’, गैरसैंण से सीएम धामी का कांग्रेस पर करारा वार

धामी की दोटूक—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे, कांग्रेस सत्ता में आने का सपना छोड़ दे

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के खिलाफ तीखे तेवर दिखाते हुए वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा सियासी दावा किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 में भी लौटेंगे और केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

सीएम धामी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने की उम्मीद न पाले, क्योंकि उसे विपक्ष में ही बैठना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा दिया है। गैरसैंण से कांग्रेस को दिए गए इस सीधे संदेश के जरिए धामी ने भाजपा की वापसी का भरोसा जताया और विपक्ष को खुली राजनीतिक चुनौती दी।

Related posts

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक

Pahadi Samachar

रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से राहत नहीं, 3 नवंबर को फिर होगी सुनवाई

Pahadi Samachar

देवांश नौटियाल बने एबीवीपी के गढ़वाल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, हिया हजारिका को मिली इकाई मंत्री की जिम्मेदारी

Pahadi Samachar

Leave a Comment