24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

देवांश नौटियाल बने एबीवीपी के गढ़वाल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, हिया हजारिका को मिली इकाई मंत्री की जिम्मेदारी

देवांश नौटियाल बने एबीवीपी के गढ़वाल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, हिया हजारिका को मिली इकाई मंत्री की जिम्मेदारी

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की श्रीनगर इकाई की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में नवीन विश्वविद्यालय इकाई का गठन कर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें देवांश नौटियाल को विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष तथा हिया हजारिका को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान हिया हजारिका ने कहा कि वह संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रहित, शैक्षणिक वातावरण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे। नवीन इकाई के गठन के साथ ही संपूर्ण कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

Related posts

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक

Pahadi Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

Pahadi Samachar

ऋषिकेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर संपन्न, 379 नागरिकों ने कराया पंजीकरण

Pahadi Samachar

Leave a Comment