पौड़ी में उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा,अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं।
पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उत्तरा केयर हॉस्पिटल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अस्पताल में 29 अक्टूबर से अल्ट्रासाउंड जांच सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इससे पौड़ी नगर सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।आईएसएसए फाउंडेशन की इकाई उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई इस सुविधा के तहत मरीजों को निर्धारित एवं किफायती दरों पर अल्ट्रासाउंड जांच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिव मोहन शुक्ला अपनी सेवाएं देंगे। यहां गर्भावस्था एवं स्त्री रोग संबंधी जांच, पेट एवं श्रोणि संबंधी अल्ट्रासाउंड सहित चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेपी चमोली ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू होने से मरीजों को आवश्यक जांच के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयासरत रहेगा।वहीं, आईएसएसए फाउंडेशन के संस्थापक इंदरजीत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में अस्पताल प्रबंधन लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस नई सुविधा से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों और अन्य जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।उत्तरा केयर हॉस्पिटल कंडोलिया रोड, पौड़ी में स्थित है। अल्ट्रासाउंड जांच की दरों, उपलब्ध समय एवं अन्य जानकारी के लिए अस्पताल के निःशुल्क चिकित्सक परामर्श हेल्पलाइन नंबर 918076080808 अथवा अस्पताल के संपर्क नंबर 01368-313477 और 8272866989 पर संपर्क किया जा सकता है।
