24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

पौड़ी परिसर में आयोजित हुआ ‘सिने फेस्ट 2026’, रैंप वॉक में अनन्या और शिवम चंद्रा ने जीते खिताब।  

डॉ. बी.जी.आर. परिसर पौड़ी में अंग्रेजी विभाग की ओर से लिटरेरी लाइटहाउस क्लब के तत्वावधान में ‘सिने फेस्ट 2026 – बॉलीवुड: भारतीय सिनेमा का उत्सव’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मल्टीपर्पज हॉल, आर्ट्स ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रिहाना जैदी ने रिबन काटकर किया। इस दौरान परिसर परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहीं डॉ. जैदी की सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान दिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीपाली मर्तोलिया के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद टंबोला, बॉलीमोजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। रैंप वॉक की शुरुआत डॉ. धर्मेंद्र कुमार एवं डॉ. रिहाना जैदी ने की।प्रतियोगिता में अनन्या ने मिस सिने फेस्ट 2026 और शिवम चंद्रा ने मिस्टर सिने फेस्ट 2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं तानिया बडोला को शानदार रैंप वॉक, नृत्य और विशेष परिधान के लिए ‘ओजी दिवा’ के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. पारितोष रावत मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि भंडारी एवं अच्युतम बलोदी ने किया, जबकि लिटरेरी लाइटहाउस क्लब के अध्यक्ष सार्थक ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में 5,129 छात्रों को मिली डिग्री, 126 मेधावियों को मिला सम्मान

Pahadi Samachar

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की भूमिका पर मंथन

Pahadi Samachar

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: 162 की मौत, 750 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

Pahadi Samachar

Leave a Comment