18.5 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादूननई दिल्ली

राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा स्थगित, 1-2 नवंबर को देहरादून और केदारनाथ आने का कार्यक्रम टला

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, राष्ट्रपति का 1 और 2 नवंबर को देहरादून तथा श्री केदारनाथ मंदिर जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है।

इस संबंध में राष्ट्रपति के निजी सचिव मृतुंजय शर्मा (आईआरएस) ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्दन को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पत्र संख्या 10/Per Cell/2026, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 में उल्लेख किया गया है कि 16 अक्टूबर 2026 के डीओ पत्र के माध्यम से सूचित राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को स्थगित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति के इस दौरे के तहत देहरादून और श्री केदारनाथ मंदिर में कार्यक्रम निर्धारित था। हालांकि, दौरा स्थगित किए जाने के कारणों और नई प्रस्तावित तिथियों को लेकर पत्र में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिव, मुख्यमंत्री सचिव और उत्तराखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर को भी आवश्यक जानकारी के लिए भेजी गई है।

Related posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: प्रदीप बत्रा

Pahadi Samachar

सीएम के आश्वासन के बाद 17 दिनों से चल रहा बनचौरा का धरना समाप्त

Pahadi Samachar

मई 2027 के पहले सप्ताह में माणा पास से औली तक होगी ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’: CM धामी

Pahadi Samachar

Leave a Comment