24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी का बड़ा निर्देश: सरकारी विभागों से ₹539.61 करोड़ बिजली बकाया वसूलेगा यूपीसीएल, ₹166 करोड़ भी जल्द होंगे जारी

देहरादून, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक में निगमों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों पर 30 सितंबर 2026 तक बिजली बिलों के मद में बकाया ₹539.61 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कराने और अनुपूरक बजट में स्वीकृत ₹166 करोड़ यूपीसीएल को शीघ्र जारी करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूपीसीएल और पिटकुल की वित्तीय स्थिति, लंबित देनदारियों, पूंजीगत कार्यों और बिजली व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने मुख्यमंत्री को निगम की वर्तमान वित्तीय स्थिति और लंबित भुगतान से संबंधित जानकारी दी।

सरकारी विभागों के बकाया भुगतान पर जोर

बैठक में सरकारी कार्यालयों पर लंबित बिजली बिलों के भुगतान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बकाया धनराशि जारी कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यूपीसीएल के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न वित्तीय प्रस्तावों का परीक्षण कर आवश्यक निर्णय लेने को भी कहा गया।

स्मार्ट मीटर को प्रीपेड करने के लिए बजट की व्यवस्था

भारत सरकार की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत प्रथम चरण में सभी सरकारी विद्युत संयोजनों पर स्थापित स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करने के लिए बजट आवंटन प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के सचिवों को यूपीसीएल की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों का परीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

निगम की वित्तीय स्थिति सुधारने पर मंथन

बैठक में टैरिफ में वृद्धि नहीं किए जाने के कारण यूपीसीएल के लिए लॉस गैप फंडिंग की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त निगम की लंबित देनदारियों के समायोजन, पूंजीगत कार्यों के लिए अंशपूंजी की उपलब्धता और राज्य सरकार से आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, सरचार्ज माफी योजना, दैवीय आपदा के तहत किए गए कार्यों के भुगतान और मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की लंबित धनराशि का मुद्दा भी बैठक में उठा।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे पर चर्चा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों एवं दायित्वों के विभाजन से संबंधित ट्रांसफर स्कीम के तहत देय धनराशि और अन्य लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही यूपीसीएल और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के विभाजन से संबंधित वित्तीय दायित्वों पर चर्चा हुई।

कुंभ मेले और त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुंभ मेले, दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव (ऊर्जा), यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता गौरव शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त) अमित कुमार कसल, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

खाद्य मिलावट पर दून प्रशासन का बड़ा एक्शन, 21 सैंपल लिए; 3 किलो बासी लड्डू मौके पर नष्ट

Pahadi Samachar

डोईवाला में कांग्रेस की न्याय यात्रा का भव्य आयोजन, दिग्गजों संग अश्वनी बहुगुणा रहे मौजूद ​डोईवाला/

Pahadi Samachar

डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को लेंगे उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ

Pahadi Samachar

Leave a Comment