24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस पर की फायरिंग; दो पिस्टल और कारतूस बरामद

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में देर रात नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल तथा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन मोटरसाइकिल चालक चेकिंग पॉइंट पर रुकने के बजाय बाइक लेकर बुडपुर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की गोली पुलिस वाहन पर भी लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घायल बदमाशों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

कई थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं में संलिप्तता की बात आई सामने

प्रारंभिक पूछताछ में घायल बदमाशों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर थाना क्षेत्रों में नकबजनी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों कथित तौर पर आज भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पूर्व में कई बार हरिद्वार जेल भी जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

मुठभेड़ के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

घायल आरोपियों की पहचान:

  1. समीम पुत्र इलियास, निवासी रुड़की, जनपद हरिद्वार।
  2. शहजाद पुत्र इखलाक, निवासी रुड़की, जनपद हरिद्वार।

पुलिस मामले में दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने के साथ ही अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related posts

भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं की महारैली, सचिवालय कूच कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Pahadi Samachar

खुद को पत्रकार बताकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pahadi Samachar

धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, CM बोले—मातृशक्ति का आशीर्वाद उत्तराखंड के विकास की ताकत

Pahadi Samachar

Leave a Comment