24.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व सरदार पटेल की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व सरदार पटेल की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
डोईवाला: परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में आज पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) और देश के पहले उपप्रधानमंत्री व ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
महान नेताओं के योगदान को किया नमन:
परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन अदम्य साहस, मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय अखंडता का अद्वितीय उदाहरण है। वहीं, सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त और एकजुट भारत की नींव रखी। दोनों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का त्याग व संघर्ष इतिहास के पन्नों में हमेशा अमर रहेगा। कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि देशहित को सर्वोपरि रखने की सीख हमें इन महान महापुरुषों से मिलती है। आज के दौर में संविधान की रक्षा, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बनाए रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
प्रमुख उपस्थिति:
कार्यक्रम में सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, सेवादल प्रदेश महासचिव शार्दुल नेगी, सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, सभासद गौरव मल्होत्रा, डॉ. सादिक अली, जावेद अली, विमल गोला, पूर्व सभासद भारत भूषण ‘पेले’ सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है: यशपाल आर्य

Pahadi Samachar

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Pahadi Samachar

सूफी संगीत से लेकर पॉप और बॉलीवुड तक पहुंचने वाले जसबीर जस्सी की प्रस्तुति ने बांधा समां

Pahadi Samachar

Leave a Comment