16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को 108 एम्बुलेंस से खैरना अस्पताल पहुंचाया

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से SDRF को हरणा-शीतला मार्ग पर वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला तथा SDRF पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार (UK04TA2441) में तीन लोग सवार थे। SDRF की दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे दो घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए खैरना अस्पताल भेजा गया।

हादसे में आनंद राम (55), पुत्र डूंगर राम, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घायलों की पहचान

  • किशोर कुमार (35 वर्ष)
  • कैलाश राम (46 वर्ष)

फिलहाल हादसे के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related posts

कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मनाया रक्षा बंधन

Pahadi Samachar

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी

Pahadi Samachar

सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य

Pahadi Samachar

Leave a Comment