24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

कोटद्वार व सतपुली में भाजपा सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का जोरदार स्वागत, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

​कोटद्वार/सतपुली। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह-प्रभारी व दिल्ली से लोकसभा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज के संगठनात्मक जिला कोटद्वार प्रवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इसके बाद पौड़ी जाते समय सतपुली में भी कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

​प्रवास के दौरान कोटद्वार में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई।

​बैठक को संबोधित करते हुए सुश्री बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जमीनी संरचना को प्रभावी बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

​वहीं, प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी प्रतिबद्धता और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की मजबूती और चुनाव तैयारियों में पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

​इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, कोटद्वार जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला प्रभारी रमेश मोखरी, पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून में ₹84.70 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, दो मामलों में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से दबोचा

Pahadi Samachar

ऋषिकेश में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 94 सिलेंडर बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Pahadi Samachar

Leave a Comment