24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 के लिए हुआ बॉयलर पूजन, तैयारियां अंतिम चरण में

  • डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 के लिए हुआ बॉयलर पूजन, तैयारियां अंतिम चरण में 

​डोईवाला: डोईवाला चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मिल परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन के बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई, जिसके साथ ही नए पेराई सत्र के संचालन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

​मिल के अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पंडित पूर्णानंद भट्ट एवं जितेंद्र कुमार के आचार्यत्व में हवन-पूजन किया। इसके बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित कर नए सत्र के निर्विघ्न और सफल संचालन की कामना की गई।

​अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने बताया कि अधिकांश आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शेष कार्य तेजी से निपटाए जा रहे हैं। पेराई सत्र शुरू करने की अंतिम तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

​इस अवसर पर डीपी शर्मा, सुनील चंद, आशुतोष अग्निहोत्री, अरविंद कुमार शर्मा, एचएस पांडेय, असित प्रतिहार, जसबीर सिंह, शिवानी वर्मा सहित मिल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर लक्ष्मी अग्रवाल

पहाड़ी समाचार

Related posts

लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिया ऊपर से गुजरने का CCTV फुटेज आया सामने

Pahadi Samachar

दून पुलिस का सत्यापन अभियान: 900 से अधिक लोगों का सत्यापन, 66 भवन स्वामियों पर कार्रवाई

Pahadi Samachar

सीएम के आश्वासन के बाद 17 दिनों से चल रहा बनचौरा का धरना समाप्त

Pahadi Samachar

Leave a Comment