16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर, 30 पेंशन स्वीकृत और 3 लाख रुपये की विवाह सहायता वितरित

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर को परेड ग्राउंड, देहरादून में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण मंत्री खजान दास की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में लोगों को नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई।

छह परिवारों को मिली विवाह सहायता

शिविर में अनुसूचित जाति की पुत्रियों के विवाह के लिए संचालित सहायता योजना के अंतर्गत छह पात्र परिवारों को प्रति परिवार 50 हजार रुपये की दर से कुल तीन लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इस सहायता का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

30 लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत शिविर में कुल 30 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 22 वृद्धावस्था पेंशन, छह विधवा पेंशन और दो दिव्यांग पेंशन के मामले शामिल हैं। इसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल की गई।

नशामुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। इस पहल के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना रहा।

Related posts

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Pahadi Samachar

विकासनगर में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.28 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Pahadi Samachar

मां काली के रूप में रील बनाने पर विवाद, नीतू बिष्ट के खिलाफ प्रदर्शन

Pahadi Samachar

Leave a Comment