17.4 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

डालनवाला में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दून इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्थित एक घर में विवाद के दौरान पति ने आवेश में आकर धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी पति राम जी पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान सोनू पाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, राम जी पाल राजमिस्त्री का काम करता है। दंपती के तीन बच्चे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की पूरी वजह और विवाद के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related posts

वेंडिंग कार्ट के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर होगी सख्त कार्रवाई, वास्तविक व जरूरतमंद वेंडरों को ही मिलेगा लाभ

Pahadi Samachar

उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स-पोर्टरों की सकुशल वापसी के निर्देश

Pahadi Samachar

होली एंजल स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना एसडीआरएफ का बचाव तंत्र

Pahadi Samachar

Leave a Comment