24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

दून लीजेंड्स फुटबॉल क्लब का शानदार प्रदर्शन, दो महीने में जीते दो टूर्नामेंट; AGM में मनाया जीत का जश्न

देहरादून। दून लीजेंड्स फुटबॉल क्लब ने अपनी स्थापना के महज दो महीने के भीतर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम किए हैं। क्लब की इस उपलब्धि पर 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित वार्षिक आमसभा (AGM) की बैठक में खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने तीन ट्रॉफियों के साथ जीत का जश्न मनाया।

दून लीजेंड्स फुटबॉल क्लब की स्थापना 23 अगस्त 2026 को हुई थी। स्थापना के बाद क्लब ने मसूरी और देहरादून में आयोजित 40 प्लस आयु वर्ग के छह टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान टीम ने दो टूर्नामेंट में विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि एक टूर्नामेंट में उपविजेता रही। क्लब ने 11 अक्टूबर 2026 को देहरादून और 24 अक्टूबर 2026 को मसूरी में आयोजित टूर्नामेंट में खिताब जीते। वहीं, मसूरी में 30 सितंबर 2023 को आयोजित टूर्नामेंट में टीम उपविजेता रही।

AGM की बैठक में मुख्य अतिथि कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) और विशिष्ट अतिथि मेजर हबी जंग गुरुंग (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। क्लब के महासचिव भूपेन्द्र रावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतेश जोशी ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर और माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक के दौरान 11 अक्टूबर 2026 को गोरखा मिलिट्री स्कूल में आयोजित स्वर्गीय शौरभ गुरुंग मेमोरियल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल बहादुर गुरुंग को बेस्ट मिडफील्डर और वैभव बाली को बेस्ट गोलकीपर के सम्मान से नवाजा गया।

क्लब की स्थापना के शुरुआती दो महीनों में मिली इन उपलब्धियों को खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने प्रेरणादायक बताया। लगातार बेहतर प्रदर्शन और टीम भावना के दम पर दून लीजेंड्स फुटबॉल क्लब ने क्षेत्रीय फुटबॉल में अपनी मजबूत शुरुआत की है।

Related posts

उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 होगी

Pahadi Samachar

उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित

Pahadi Samachar

Leave a Comment