24.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई फायर ब्रिगेड लालतप्पड़ की टीम, पटाखों की दुकानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चलाया चेकिंग अभियान

रिपोर्टर लक्ष्मी अग्रवाल डोईवाला / लालतप्पड़:

आगामी त्योहारों (विशेषकर दीपावली) के मद्देनजर डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए फायर ब्रिगेड लालतप्पड़ की टीम पूरी तरह सतर्क हो गई है। किसी भी सम्भावित अप्रिय घटना से निपटने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फायर सर्विस स्टेशन लालतप्पड़ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अग्निशमन टीम ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता को पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस सिलेंडरों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। साथ ही अग्निशमन मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

पटाखा विक्रेताओं को सख्त निर्देश

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर पटाखों की बिक्री को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। जिन लोगों ने पटाखों की दुकानें लगाई हैं, उन्हें सुरक्षा मानकों का पालन करने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पटाखा विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में पानी, बालू (रेत) बाल्टियों में और अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers) अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही दुकानों के आसपास किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और आग से सुरक्षा के तमाम उपाय दुरुस्त रखने की ताकीद की गई है, ताकि त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनी रहे।

Related posts

बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत; आठ लोग घायल

Pahadi Samachar

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

Pahadi Samachar

भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं की महारैली, सचिवालय कूच कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Pahadi Samachar

Leave a Comment