24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने परखी संगठन की तैयारी, 2027 चुनाव पर भाजपा का मंथन

बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार पर जोर, सतपुली में भी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कोटद्वार, 27 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी एवं दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज के कोटद्वार प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित संगठनात्मक बैठक में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों, बूथ प्रबंधन और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठनात्मक जिला कोटद्वार में आयोजित बैठक में बांसुरी स्वराज के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज भी मौजूद रहीं। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया गया।

बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

कोटद्वार प्रवास के बाद पौड़ी जाते समय बांसुरी स्वराज का सतपुली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहां भी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और चुनावी तैयारियों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, कोटद्वार जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला प्रभारी रमेश मोखरी, पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास कूच

Pahadi Samachar

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन

Pahadi Samachar

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की भूमिका पर मंथन

Pahadi Samachar

Leave a Comment