18.5 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून 03 नवंबर,2026 उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के दल के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की रूपरेखा तय की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के कड़े इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पंडाल, सीटिंग व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मई 2027 के पहले सप्ताह में माणा पास से औली तक होगी ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’: CM धामी

Pahadi Samachar

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मेयर सौरभ थपलियाल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Pahadi Samachar

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून प्रशासन सख्तः 50 सेक्टर अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान

Pahadi Samachar

Leave a Comment