24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, महिला कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को राहत देते हुए 29 अक्टूबर, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को एक दिन का अवकाश दिया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को पर्व की तैयारियों और पूजा-अर्चना के लिए समय मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं।

बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

करवा चौथ को लेकर प्रदेशभर के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व से पहले महिलाएं कपड़े, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और पूजा सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। इसके चलते कपड़ा, सर्राफा, कॉस्मेटिक और मनिहारी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।

29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। बाजारों में खरीदारी के साथ ही मेहंदी लगवाने और सजने-संवरने की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं।

Related posts

उत्तराखंड: सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

Pahadi Samachar

स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई

Pahadi Samachar

वायरल ऑडियो प्रकरण पर सीएम धामी सख्त, पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा

Pahadi Samachar

Leave a Comment