17.4 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

डिफेंस लेबल लगाकर लाई गई शराब की खेप, ऋषिकेश में क्रेटा कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

देहरादून/ऋषिकेश: अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना पर गढ़ी श्यामपुर के पास एक चार पहिया वाहन हुंडई क्रेटा (कार संख्या DL 4CAZ 9073) से अवैध शराब का परिवहन करते हुए 10 पेटी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 100 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं 24 बोतल बडवाइजर बियर शामिल है।

आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाई में बरामद शराब की बोतलों पर चस्पा लेबल पर “फॉर सेल डिफेंस पर्सनल ऑनली” अंकित पाया गया, जबकि बरामद बियर पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” अंकित था। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान बोतलों पर लगे होलोग्राम एवं लेबल नकली पाए गए, जिनकी जांच के लिए अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

वाहन चालक/अभियुक्त निशांत शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, निवासी मोदीपुरम, मेरठ, उत्तर प्रदेश को अवैध शराब परिवहन करने के आरोप में आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत गिरफ्तार किया गया। आबकारी क्षेत्र ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अभियुक्त की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसने बताया कि यह शराब यूपी के मेरठ से लाई जा रही थी और इस पर डिफेंस के लेबल इसलिए लगाए जाते हैं, ताकि आमजन को यह कैंटीन की शराब लगे। वर्तमान में शादी-पार्टी के सीजन में यह शराब बेचने की योजना बनाई गई थी।

इस कार्यवाई में आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के साथ जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून के आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश उनियाल, अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, हेमंत सिंह एवं कांस्टेबल अंकित कुमार एवं आशीष चौहान शामिल रहे।

Related posts

25 साल तक 5.746 रुपये प्रति यूनिट में बिजली खरीदेगा यूपीसीएल, अदाणी पावर से 1320 मेगावाट आपूर्ति को कैबिनेट की मंजूरी

Pahadi Samachar

उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को मिली मजबूती, बढ़े रोजगार के अवसर

Pahadi Samachar

अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

Pahadi Samachar

Leave a Comment