24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

त्रिवेणी घाट पर दीपावली, इगास-बग्वाल एवं छठ पूजा की तैयारियों का महापौर शंभू पासवान ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ऋषिकेश। आगामी दीपावली, इगास-बग्वाल एवं छठ पूजा के पर्वों को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश महापौर श्री शंभू पासवान ने त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा और घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने त्रिवेणी घाट परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही घाट क्षेत्र में जमा रेत को हटाने, साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

महापौर श्री शंभू पासवान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट परिसर में जहां भी रेत जमा है, उसे प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए तथा चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान त्रिवेणी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन रहेगा। ऐसे में घाट पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित किया जाए कि विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के चलते आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पर्वों से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकें।

महापौर श्री शंभू पासवान ने कहा कि त्रिवेणी घाट ऋषिकेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और घाट की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता श्री अनिल नेगी सहित नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नगर आयुक्त ने विशेष सफाई अभियान और सड़क मरम्मत के दिए निर्देश

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

Pahadi Samachar

उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Pahadi Samachar

Leave a Comment