24.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

महापौर श्री शम्भू पासवान ने आवास विकास की गली नंबर-03 में 11 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान ने वार्ड संख्या-17 के अंतर्गत आवास विकास की गली नंबर-03 में लगभग 11 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री राम कुमार संगर सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सड़क निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को इस कार्य के शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों का आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक हो सकेगा।

इस अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। शहरवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

क्षेत्रीय पार्षद श्री राम कुमार संगर ने वार्ड में सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने पर महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गली नंबर-03 की सड़क खराब होने के कारण स्थानीय निवासियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related posts

मसूरी में आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर एमडीडीए का सर्वे तेज, होमस्टे संचालकों ने मांगी स्पष्ट नीति

Pahadi Samachar

हरिद्वार अर्धकुंभ में 1500 ड्रोन से आसमान में सजेगी सनातन संस्कृति की झलक

Pahadi Samachar

देहरादून में महिला जज से अभद्रता और अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर मुकदमा

Pahadi Samachar

Leave a Comment